फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परीक्षार्थी बोले- पाठ्यक्रम से आया गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र

Fri, 20 Mar 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते जिला िशक्षा अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा जिलेभर में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी और संतोष से खिले नजर आए। बोले- पाठ्यक्रम से प्रश्नपत्र आया।

जिले में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत 2229 विद्यार्थियों में से 2143 ने परीक्षा दी, जबकि 86 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्ति से लगभग दस मिनट पहले ही कई छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान और सिलेबस के अनुरूप बताया। उनका कहना था कि नियमित पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए पेपर काफी सहज रहा और समय भी पर्याप्त मिला, जिससे सभी प्रश्न आराम से हल किए जा सके। पेपर में आंतरिक विकल्प (इंटरनल चॉइस) दिए जाने से छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार प्रश्न चुनने में मदद मिली, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा और तनाव कम हुआ।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि अंदर परीक्षक लगातार निगरानी करते रहे। जिला प्रशासन की ओर से नकल रहित और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़नदस्ते भी सक्रिय रहे।

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ भी देखने को मिली, जो अपने बच्चों के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से प्रश्नों पर चर्चा भी की और अपने उत्तरों का मिलान किया। कई छात्रों ने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई और परिणाम को लेकर उत्साह भी दिखाई।

प्रश्नपत्र अपेक्षा से काफी सरल रहा और अधिकतर प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। जिन विद्यार्थियों ने नियमित पढ़ाई की थी, उनके लिए पेपर हल करना आसान रहा। समय भी पर्याप्त मिला, जिससे बिना किसी दबाव के पेपर पूरा किया जा सका। -रमन, छात्र
विज्ञापन


पेपर आसान था और समय से पहले ही पूरा हो गया। आंतरिक विकल्प मिलने से प्रश्नों का चयन करना सुविधाजनक रहा। इससे परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बना रहा। -अंकित, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें