फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जो बोले सो निहाल... की गूंज

Sun, 23 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सीवन में श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शहीदी यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। श्री गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक शहीदी यात्रा का सीवन में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा नगर में प्रवेश करते ही जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा और संगत में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के सीवन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, कुमारी संगीता, वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर जांगड़ा, संदीप सैनी, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल, पूर्व सरपंच अमरिंदर सिंह खारा, बलविंदर सिंह भिंडर प्रभावत, जरनैल सिंह धन्जू, कुलदीप सिंह चीमा, तजिंदर सिंह धामी, नगर पार्षद विकास शर्मा, रामदास आर्य तथा अन्य गणमान्य लोगों ने पालकी साहिब का पुष्पों से स्वागत किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यह शोभायात्रा किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता, साहस और न्याय के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है। उन्होंने सबकी आस्था की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, जो इतिहास में अद्वितीय है। यात्रा के सीवन पहुंचने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब के समक्ष माथा टेका और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बीडीपीओ अनुज, तहसीलदार सुरेश कुमार, सरपंच एसोसिएशन सीवन की ओर से लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सेवा करने वालों में प्रधान कृष्ण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें