संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय यूथ एंड ईको क्लब मिशन लाइफ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सीवन अनिल छाबड़ा और खंड शिक्षा अधिकारी गुहला बलबीर कश्यप उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी गुहला बलबीर कश्यप ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर धरती को फिर से हरा-भरा बनाने का संकल्प लेना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी कैथल अनिल छाबड़ा ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को पहले दिन सीवन और गुहला खंड के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के ईको क्लब प्रभारियों ने भाग लिया। सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने जानकारी दी कि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पहले जिले में सहयोग से 93,200 पौधे लगाए जाएंगे।
प्रशिक्षण शिविर में बताया गया कि प्रत्येक विद्यालय विभागीय निर्देशों की पालना करते हुए वर्षभर ईको क्लब गतिविधियां संचालित करेगा और विभाग से मिली ग्रांट का सदुपयोग करेगा। दूसरे दिन राजौंद और कलायत खंडों के ईको क्लब प्रभारियों का प्रशिक्षण होगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
शिविर में भाग लेने वाले विद्यालय ः सीवन खंड से राजकीय हाई स्कूल सौथा, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल सीवन, राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटेला, फर्श माजरा, मॉडल स्कूल सीवन, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम वाली, लदाना चक्कू, लैंडर कीमा, गुरु नानक अकादमी खरक, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन, सीवन पब्लिक स्कूल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवारत्न, सैर, और कांगथली शामिल रहे।
गुहला खंड से जेवियर इंटरनेशनल स्कूल चीका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागल, चीका, खरकड़ा, ज्ञान दीप हाई स्कूल चीका, कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी, मदर प्राइड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलबेहड़ा, भूना, हरिगढ़ किंगन, और दाबा शामिल रहे।
ये रहे मुख्य वक्ता
मुख्य वक्ता के रूप में अंजू शर्मा, अरुण कुमार और विनोद आर्य ने ईको क्लब के गठन, उद्देश्यों, गतिविधियों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा कार्यालय अधीक्षक सुरेश कौशिक, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार, बलजीत सिंह एपीसी, मनोज पंवार एपीसी, सुनील शर्मा, वंदना, सतीश जांगड़ा, गुलदीप सिंह, विशाल शर्मा, विकास, विजय कुमार, अरुण कुमार और शांति देवी मौजूद रहे।