फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निदेशक ने किसानों के खेतों में ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट का किया अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र कैथल में कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन-2 जोधपुर के निदेशक डॉ. जेपी मिश्रा और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एचएन मीणा ने दौरा किया। उन्होंने गांव मलिकपुर में किसानों के खेतों में चल रहे ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट का अवलोकन किया और किसानों को इस तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने केंद्र परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद वैज्ञानिकों की बैठक लेकर केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने किसान सुरेश और कृष्ण के खेतों में ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट का लाइव अवलोकन किया। किसान गुरदयाल के फार्म पर किसानों से चर्चा करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि यूरिया की किल्लत और सब्सिडी के बढ़ते दबाव के बीच ग्रीन अमोनिया वैकल्पिक नत्रजन उर्वरक का विकल्प बन सकता है। किसानों को इस तकनीक को अपने खेतों में आजमाना चाहिए। डॉ. मीणा ने किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन के फायदे और तकनीकी दिक्कतों पर जानकारी ली। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. प्रशांत कौशिक, डॉ. गुरनाम सिंह और तकनीकी सहायक डॉ. मनदीप राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें