फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू के मच्छर का लारवा मिलने पर विभाग दे चुका 580 घरों में नोटिस

विज्ञापन
टैंक में पड़े पानी में डेंगू के लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू व मलेरिया न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर 15 दिन बाद घरों में दस्तक दे रहे हैं। विभाग की 280 टीमें इस कार्य में लगी हैं, ताकि कोई घर छूट न जाए। टीमों को जांच के दौरान जिले में अब तक 580 घरों में डेंगू के मच्छर का लारवा मिल चुका है। विभाग इनको नोटिस देने के साथ ही चेतावनी भी दे चुका है कि अगर दोबारा लारवा मिला तो फिर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डेंगू एवं मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिलेभर में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। प्रत्येक टीम 15 दिन बाद दोबारा उसी क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। सर्वे के दौरान लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी फील्ड में एक बार भी अब तक आपके घर नहीं पहुंचे हैं तो आप विभाग को इसकी सूचना दे सकते हैं, क्योंकि हर क्षेत्र के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। अब तक जिले के 4 लाख 39 हजार 708 घरों और 9 लाख 2 हजार 346 पानी संग्रहण स्थलों की जांच की जा चुकी है। टीमों की ओर से लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर, टंकियों और अन्य जल संग्रहण स्थलों की नियमित सफाई करने की सलाह दी जा रही है। डॉ. मंगला ने बताया कि जिले में अब तक 493 लोगों की डेंगू संबंधी जांच की गई है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

टैंक में पड़े पानी में डेंगू के लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें