संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जन शिक्षा अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल के सह संयोजक बलबीर सिंह व एसकेएस के जिला प्रधान शिव चरण के नेतृत्व में एसपी उपासना से मिला।
एसपी ने जन शिक्षा अधिकार मंच की ओर से भेजी गई शिकायत के संदर्भ में जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल के सह संयोजक बलबीर सिंह को उपस्थित होने के लिए बुलाया था। उल्लेखनीय है कि गत वर्षों में वर्ष 2022 में शिक्षक नेता सुरेश द्रविड़ के खिलाफ 23 सितंबर को राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। इस संबंध में एफआईआर को रद्द करवाने हेतु 531 दिनों तक धरना दिया था।
विधायक लीलाराम के आश्वासन पर यह स्थगित कर दिया था। एसपी ने बताया कि एफआईआर के संबंध में विभागीय अनुमति के लिए लिखा है, यदि विभाग से इस संबंध में निर्देश प्राप्त होते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में रामदास सौदा, सुरेश द्रविड़, हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजबीर पाई, अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव बलवंत धनौरी आदि मौजूद रहे।