गुहला चीका। छोटे साहिबजादों की स्मृति में दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें साला प्रकाश पर्व तथा बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी के सर्वोच्च बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को छठे दिन की प्रभात फेरी सुबह पांच बजे श्री गुरुद्वारा पातशाही छेवीं एवं नौवीं, चीका परिसर से आरंभ हुई। दीवान सजाते हुए रागी जत्था बीबी बलजिंदर कौर खालसा ने रसमयी गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। प्रभात फेरी का आयोजन हरजिंदर सीड़ा, गुरनेक सीड़ा और गुरजंट सिंह के परिवार द्वारा किया गया। संगत को चाय, बिस्कुट और कड़ा प्रसाद वितरित किया गया। गुरुद्वारा साहिब में हेड ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के चरणों में सरबत के भले की अरदास की। संवाद