शहर में हुई बेमौसमी बरसात के बाद दुर्गा मंदिर को जाने वाली गली की दुर्दशा के कारण श्रद्धालुओं मंदिर व गुरुद्वार में ही नहीं पहुंच पाए। श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गली में पिछले कई दिनों से सीवरेज पाइपलाइन दबाने के कारण जगह-जगह गली को उखाड़ कर उसे ठीक नहीं किया गया। जिससे बारिश के बाद इसकी दुर्दशा और भी खराब हो गई। वार्ड वासी रोशन, जयदेव, दीपा,मदन कौशल, हरभजन सिंह, मंदिर के पुजारी रामपाल ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा वार्ड निवासी व मंदिर व गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं को झेलना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि वाहन भी पिछले 20 से 25 दिनों से घर नहीं जा पा रहे, वाहन सड़कों पर खड़े हैं। लेकिन संबंधित विभाग इस कार्य को निपटने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। वहीं लोगों ने कहा कि मंदिर व गुरुद्वारा में सुबह 4 बजे भारी संख्या में लोग जाते हैं लेकिन गली की दुर्दशा के कारण कई श्रद्धालु मंदिर व गुरुद्वारा तक पहुंच ही नहीं पाते,संबंधित ठेकेदार को कई बार फोन भी किया गया।
राजौंद में दुर्गा मंदिर में जाने वाली गली में भरा कीचड़।