फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह और शाम को धुंध की दस्तक से बढ़ी ठंडक

Sun, 23 Nov 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल शहर में पांच बजे से पहले ही दिन ढल गया जिससे आसमान में छाया गुबार
विज्ञापन
कैथल। दिन और रात के तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री तक पहुंच गया जिससे दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। तापमान गिरने से सुबह व शाम को धुंध छाने लगी है। इस कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। रविवार को सुबह ही जिले में धुंध छाई रही हालांकि 7 बजे के बाद हवा चलने से धुंध धीरे-धीरे छंटने लगी और धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगा है। खांसी, जुकाम, बुखार और गले में इंफेक्शन के मामले बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 से अधिक मौसम संबंधी बीमारी की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं जबकि निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
चिकित्सक लोगों को आवश्यक दवाएं देने के साथ-साथ ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है। अगर तापमान में यह गिरावट होती है तो ठंड पूर्ण रूप से दस्तक देगी। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद कई दिनों से ठंड बढ़ रही है। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


कहीं छाएंगे हल्के बादल

गेहूं की बिजाई के लिए औसतन तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक की आवश्यकता होती है। इसलिए यह मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल है। जिले के मौसम समवन्य अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि जिले में मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील रहने का अनुमान है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से रात्रि के तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें