फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीएम 7 को आएंगे, डीसी ने देखीं तैयारी

Fri, 05 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को आरकेएसडी कॉलेज का दौरा करती डीसी व एसपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सात दिसंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक को लेकर आरकेएसडी कॉलेज में तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डीसी अपराजिता और एसपी उपासना ने भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर और अन्य नेताओं के साथ आयोजन स्थल का दौरा किया।

डीसी अपराजिता ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बिजली, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग और डीएमसी को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी उपासना ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन के रूट प्लान, मंच, पार्किंग, जलपान सहित सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने संभावित संख्या, भोजन और वीआईपी लंच जैसी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री की अगुवाई में प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


आरकेएसडी कॉलेज के प्रधान अश्वनी शोरेवाला, महासचिव पंकज बंसल, आरएसएस जिला संघचालक श्याम बंसल, कॉलेज प्रिंसिपल गगन मित्तल, एमसी कपिल शर्मा, एसडीएम अजय सिंह और सिविल सर्जन डा. रेणु चावला भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे को आरकेएसडी कॉलेज का दौरा करती डीसी व एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें