फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के खिलाफ गरज रहे दावेदार

विज्ञापन
51-कलायत। एनओसी के लिए बिजली बोर्ड में देर सायं तक जमा भारी भीड़ - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। पंचायती चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए बिजली कार्यालय में जमा भारी भीड़ लग रही है। अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाम साढ़े पांच बजे कर्मचारियों ने एलान कर दिया कि बाकी प्रमाण पत्र कल मिलेंगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए विभाग के एसडीओ अंकित ने बागडोर संभाली और लोगों के गुस्से को शांत किया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश कैलरम, धर्मपाल ढुंढवा, राकेश, दुर्गा देवी बालू, अमित दुमाडा, गौरव बात्ता, बलराज कैलरम, देवेंद्र खेड़ी लांबा का कहना था कि विभाग अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए वे लोग तीन दिनों से लाइनों में लगे हैं। लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आ रहा। सोमवार सुबह से लाइनों में लगे लोगों के सब्र का बांध उस समय टूट पड़ा जब विभाग के कर्मियों ने उन्हें कल आने के लिए कहा। लोगों का कहना था कि विभाग एनओसी देने के लिए साक्ष्यांकित प्रमाण पत्र की मांग कर रहा है जबकि प्रशासन ने स्वयं का हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र दिए जाने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि एनओसी के लिए किन किन कागजों की आवश्यकता है इसका भी कोई विवरण विभाग ने नहीं लगाया जिससे एनओसी के इच्छुक व्यक्ति को कागज पूरे करवा कर बार बार लाइनों में लगना पड़ रहा है। ओमप्रकाश का कहना है कि वे कागजों को पूरा करने में लगे रहें या अपने चुनाव को लेकर अपने क्षेत्र में कार्य करें। इस बारे में विभाग के एसडीओ अंकित का कहना है कि कागज पूरे करवाने के बाद सभी को प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाना विभाग का दायित्व है। मंगलवार से वे एनओसी दिए जाने के सिस्टम में और बदलाव कर रहे हैं ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें