फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे कांवड़ियों के जयकारों से नगर शिवमय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में शुक्रवार देर शाम तक डाक कांवड रंग बिरंगी पोशाकों में सजे कांवड़ियों के जयकारों से नगर शिवमय में हो गया। वही जींद रोड सुखदेव शर्मा व असंध रोड पर अजीत कुमार शर्मा द्वारा लगाए गए शिविर भी संपन्न हो गए।

उधर, देर सायं से शिव भक्त हरिद्वार से पावन गंगाजल लेकर जैसे ही नगर में पहुंचे उनके स्वागत के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। ढोल की थाप पर हर कोई शिव के रंग में रंगता चला गया। सुखदेव शर्मा ने बताया कि अब की बार डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की संख्या भी पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 किलोमीटर का सफर तय कर शिव मंदिर में जला अभिषेक करके अपने आप को धन्य महसूस कर रहे थे। कई अन्य शिव भक्त जो कांवड़ लेकर आए थे, उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष में शिव मंदिर में जला अभिषेक करके अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। इस पावन पर्व को देखते हुए शिव भक्तों की आस्था व श्रद्धा ओर भी अटूट हो गई। अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कांवड़ लाने वालों में जहां झुला कावड़, डाक कावड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों की और हर कोई बड़ी श्रद्धा भाव से देख रहा था। वहीं बच्चों से लेकर महिलाएं व वृद्ध लोग भी सेवा के कार्य में पीछे नहीं रहे राजौंद में अब की बार सैंकड़ो कांवड़ियों के जय घोष से नगर का वातावरण भक्ति मय तब्दील हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें