अंबाला सिटी। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गईं। समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। शिविर में फैमिली आईडी, आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड आदि समस्याएं आईं, जिनके समाधान के निर्देश सीटीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। चंडीगढ़ के फेज वन निवासी वेदपाल ने जग्गी कॉलोनी में प्लांट की निशानदेही को लेकर शिकायत की। ईश्वर सिंह गांव मंगोली जट्टान द्वारा जमीन की तक्सीम करवाने बारे, बलजिन्द्र सिंह सरपंच ग्राम पंचायत मस्तपुर द्वारा पंचायती जमीन पर कब्जा रोकने बारे, पिंकी देवी निवासी गांव डंगडेरी द्वारा गली व नाला बनवाने बारे, दर्शनी देवी गांव रूपा माजरा द्वारा फैमिली आईडी से संबंधित अपनी समस्या रखी, माया राम निवासी गांव कौंकपुर द्वारा परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होने से जुड़ी अपनी समस्या को रखा।जगीर राम ने बीपीएल कार्ड से संबंधित अपनी समस्या रखी, ममता रानी निवासी गांव सपहेड़ा द्वारा परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि ठीक करवाने का अनुरोध किया। बुजुर्ग सुभाष को बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन लगने से संबंधित सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही उन्हें पेंशन का लाभ मिलने लगेगा। संवाद