फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए शहर को सजाया

Sat, 28 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस्कॉन प्रचार समिति कुरुक्षेत्र और कैथल की ओर से शनिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। समिति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और यात्रा मार्ग पर अनेक स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

रथ यात्रा शनिवार शाम पांच बजे श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू होगी। यह यात्रा छोटू राम चौक, ढांड रोड, ऋषि नगर, करनाल रोड, पिहोवा चौक और कमेटी चौक होते हुए श्री गीता भवन मंदिर परिसर में पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
विज्ञापन


श्री खाटू श्याम मंदिर के सेवादार विनोद भल्ला और पुजारी सोमदत्त शर्मा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के साथ उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलराम भी रथ पर विराजमान होंगे। भगवान जगन्नाथ का मंदिर में आगमन सुबह 11 बजे होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। पाठ में भाग लेने वाले पहले तीन भक्तों को चांदी के भगवान श्रीराम के सुंदर दरबार से सम्मानित किया जाएगा। करीब एक बजे महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


रथ यात्रा के दौरान शहर में छह से अधिक स्थानों पर भगवान को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया जाएगा। सेवादार विनोद भल्ला ने बताया कि यह आयोजन कैथलवासियों के लिए धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण अवसर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें