फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 20 महिलाओं को मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन से किया सम्मानित

विज्ञापन
19 ढांड 01 सम्मान प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री के साथ महिलाएं।
विज्ञापन
ढांड। सिवानी में राज्य स्तरीय खादी रोजगार उत्सव के दौरान गांव चंदलाना की 20 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए इलेक्ट्रिक सिलाई मशीनें और टूल किट प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को मशीनें और टूल किट सौंपकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

युवा विकास केंद्र चंदलाना के संयोजक राजकुमार गौड़ ने बताया कि हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग आयोग, अंबाला की ओर से युवा विकास केंद्र चंदलाना की 20 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद महिलाओं को राज्य स्तरीय खादी रोजगार उत्सव में इलेक्ट्रिक सिलाई मशीनें व आवश्यक टूल किट उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि खादी व ग्रामोद्योग आयोग महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। आयोग की ओर से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास का अवसर मिल रहा है जिससे वे घर बैठे रोजगार प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा सकती हैं। सरकार और खादी आयोग की इस पहल से महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सिलाई मशीनें मिलने के बाद महिलाएं सिलाई कार्य शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान देंगी। महिलाओं ने भी खुशी जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण और मशीनें मिलने से उन्हें रोजगार का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

19 ढांड 01 सम्मान प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री के साथ महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें