कलायत/राजौंद/पूंडरी। पंचायती राज चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी होते ही जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए ड्रा निकाले गए। इसके तहत कलायत, पूंडरी और राजौंद में ड्रा निकाला गया। कलायत स्थित उप मंडल मुख्यालय में कैथल एसडीएम संजय, बीडीपीओ रोजी सिंह इस प्रक्रिया को वीडियोग्राफी के साथ पूरा करवाया। कलायत की अनुसूचित जाति के लिए प्रत्येक वार्ड में उनकी जनसंख्या की प्रतिशतता की अधिकता को ध्यान में रखकर व पिछडा वर्ग ए के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों को छोड़कर अन्य वार्डों में से ड्रा ऑफ लॉट की प्रक्रिया बाद दोपहर तीन बजे शुरू हुई। कक्ष में मौजूद लोगों ने क्रमवार ढंग से ड्रा की पर्ची कैमरे और अधिकारियों को दिखाई।
ये रहेगी सरपंच और ब्लाक समिति की सीट की स्थिति
कलायत खंड की कुल 29 ग्राम पंचायतों में से सरपंच पद, बीसी ए की दो सीटें रिजर्व की गई। इसमें हरिपुरा गांव में महिला व दुब्बल गांव को पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित किया है। ब्लाक समिति में वार्ड 13 को महिला के लिए आरक्षित रहेगा।
बीसी-ए वर्ग में पंच चुनी जाएंगी 14 महिलाएं
बढ़सीकरी खुर्द गांव का वार्ड चार, बात्ता में वार्ड 17, दुब्बल में वार्ड दो, दुमाड़ा में वार्ड पांच, जुलानी खेड़ा में वार्ड दो, खरक पांडवा में वार्ड तीन, खेड़ी शेरखां में वार्ड सात, कौलेखां में वार्ड 10, कुराड़ में वार्ड 12, मटौर में वार्ड 11, पिंजुपुरा में वार्ड आठ, रामगढ़ पांडवा वार्ड दो, शिमला में वार्ड आठ और वजीर नगर में वार्ड छह शामिल है।
महिलाओं के अलावा जो वार्ड बीसी-ए में रिजर्व रहेंगे उनमें बालू बिढाण वार्ड नौ, बालू गादड़ा वार्ड 10, बालू रापडिया वार्ड चार, बात्ता में वार्ड तीन, भालंग का वार्ड पांच, ब्राह्मणीवाला का वार्ड नौ, चौशाला का वार्ड 10, दुमाड़ा का वार्ड 13, हरिपुरा का वार्ड छह, जुलानी खेड़ा का वार्ड पांच, कैलरम का वार्ड 13, कमालपुर का वार्ड दो, खेड़ी लांबा का वार्ड सात, नरवलगढ़ का वार्ड तीन व सिंणद का वार्ड आठ शामिल है।
बीसीए वर्ग के आरक्षण के लिए ड्रा निकाला
वहीं, राजौंद के खंड एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बीसीए वर्ग के आरक्षण के लिए ड्रा निकाला गया। यह कार्रवाई भी एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। एसडीएम व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित कुमार ने पूरी पारदर्शिता के साथ खंड के भिन्न भिन्न गावों से आए लोगों से आरक्षित वार्ड व ग्राम पंचायत की पर्चियां निकलवाई। इसके तहत जाखौली दाबदल व कोटड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद को बीसी ए वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया। वहीं, पंच पद के लिए हुए ड्रा में कुक्करकड़ा गांव में वार्ड नंबर दो को अनुसूचित जाति की महिला के लिए, फरियाबाद में वार्ड नंबर दो को बी सी ए वर्ग की महिला के लिए, खेड़ी संदल वार्ड नंबर तीन को अन्य जाति के लिए, सौंगरी ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर 10 को पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए व वार्ड नंबर पांच को अन्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
जाखौली दाबदल में वार्ड नंबर 12 को अन्य जाति के लिए, जाखौली कमान में वार्ड नंबर चार को अन्य जाति के लिए, नंदकरण माजरा वार्ड नंबर सात को अन्य जाति वर्ग के लिए, तारागढ़ वार्ड नंबर पांच को अन्य जाति वर्ग के लिए, कसान में वार्ड नंबर 13 को अन्य जाति वर्ग के लिए, नीमवाला में वार्ड नंबर एक को अन्य जाति वर्ग के लिए, कोटड़ा में वार्ड नंबर दो को बीसीए वर्ग की महिला के लिए, गुलियाणा में वार्ड नंबर आठ बीसीए वर्ग की महिला के लिए, सौंगल वार्ड नंबर नौ को अन्य जाति वर्ग के लिए, सेरधा में सात व 17 वार्ड को अन्य जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया।
किच्छाना ग्राम पंचायत में भी वार्ड नंबर दो को बीसीए वर्ग की महिला के लिए, बीरबागड़ा में वार्ड नंबर 11 को बीसीए वर्ग की महिला के लिए व वार्ड नंबर तीन को अन्य जाति वर्ग के लिए, किठाना में वार्ड नंबर 20 को अन्य जाति वर्ग के लिए व रोहेड़ा में वार्ड नंबर तीन को अन्य जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। खंड राजौंद की सभी ग्राम पंचायतों के सामान्य व एस सी वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों व सरपंचों के पदों के लिए ड्रा पहले ही संपन्न हो चुके है। वहीं पंचायत समिति राजौंद के 17 वार्डों में से सामान्य वर्ग के लिए वार्ड नंबर एक, तीन, 10, 12 व 14 आरक्षित किए गए व सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर दो, चार, आठ, 11, 13 व 17 को आरक्षित किया। अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिए वार्ड नंबर पांच, नौ व 16, अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए वार्ड नंबर छह व 15, पिछड़ा वर्ग ए अन्य जाति वर्ग के लिए वार्ड नंबर सात आरक्षित किया। पिछड़ा वर्ग ए महिला वर्ग के लिए कोई भी वार्ड आरक्षित नहीं किया।
पूंडरी खंड के फतेहपुर व अहमदपुर से बनेगा बीसी ए का सरपंच
उधर, पूंडरी में भी पंचायत राज आम चुनाव प्रक्रिया के तहत ड्रा निकाला। कैथल एसडीएम संजय की अगुवाई में वीडियोग्राफी के साथ प्रक्रिया संपन्न करवाई। पूंडरी खंड की कुल 25 ग्राम पंचायतों में से सरपंच पद के लिए बीसी-ए के लिए दो सीटें आरक्षित की की गई। इसमें गांव फतेहपुर व गांव अहमदपुर में पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित किया है। ब्लाक समिति में वार्ड नौ व 22 को पिछड़ी जाति महिला के अलावा आरक्षित रहेगा। अनुसूचित महिला के लिए छह, 15, 25 व अनुसूचित महिला के अलावा तीन, 12 व 21 को सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए दो, पांच, आठ, 10, 13, 16, 18, 20, 23 व 26 आरक्षित रहेंगे।
बीसी-ए वर्ग में पंच चुनी जाएंगी 18 महिलाएं-
भाणा गांव का वार्ड दो, बुच्ची में वार्ड दो, डीग में वार्ड 11 व 13, फतेहपुर में वार्ड दो, हाबड़ी में वार्ड 11, हजवाना में वार्ड दो, जांबा में वार्ड चार, जटहेडी में वार्ड चार, करोड़ा में वार्ड छह, खेड़ी सिकंदर दो, मोहना में वार्ड पांच, मुन्नारेहडी वार्ड छह, पाई में वार्ड छह, पिलनी का वार्ड नंबर नौ, रसीना वार्ड 10 व सिरसल में वार्ड आठ व 11 वार्ड शामिल है।
महिलाओं के अलावा जो वार्ड बीसी ए में रिजर्व रहेंगे उनमें अहमदपुर वार्ड दो, बदनारा वार्ड पांच, बाकल वार्ड 14, बरसाना में वार्ड सात, डीग का वार्ड तीन, 12 व 16, डुलियानी का वार्ड नौ, फतेहपुर का वार्ड एक व सात, हाबड़ी का वार्ड 10, हजवाना का वार्ड तीन, रमाना रमानी का वार्ड तीन, सांच का वार्ड सात, टयोंठा का वार्ड तीन शामिल है।