फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धनौरी में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव

Sun, 08 Mar 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। धनौरी गांव में शुक्रवार शाम श्मशान घाट में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय रमेश निवासी गांव धनौरी के रूप में हुई है। कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो सका है।

शुक्रवार शाम श्मशान घाट के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार रमेश पहले खेती-बाड़ी से जुड़ा रहा है और गांव में सामान्य जीवन व्यतीत करता था।

संगतपुरा चौकी इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं तथा तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया।

हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें