फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के पैसे का हिसाब देना होगा भाजपा सरकार को : विधायक देवेंद्र हंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। हलका विधायक देवेंद्र हंस ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी धन जनता की मेहनत की कमाई है और इसके इस्तेमाल में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि विकास कार्यों के लिए जारी धन कहां और किस प्रकार खर्च किया जा रहा है। देवेंद्र हंस ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों, सरकारी टेंडरों और विभागों के खर्चों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण के कारण बचने नहीं दिया जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में जनता की समस्याओं और सवालों को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की संपत्ति और कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और हर सरकार को अपने कामकाज का जवाब देना पड़ता है। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता गौरव वधवा व कार्यालय प्रभारी पाली सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें