कैथल। महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न आंगनबाड़ियों में सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. राजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयुष योग सहायकों ने गांव-गांव जाकर महिलाओं व बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि सूर्य नमस्कार 12 प्रभावी आसनों का संयोजन है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करता है। यह महिलाओं और किशोरियों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि यह हार्मोन संतुलन बनाए रखने, मांसपेशियों को मजबूत करने तथा मोटापा, थकान व कमर दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। संवाद