फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीडीपीओ ने बूथों का निरीक्षण कर जांचा पुनरीक्षण का कार्य

विज्ञापन
मतदाताओं से जानकारी लेती खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
कलायत। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रितु शर्मा और बीएलओ सुपरवाइजर जितेंद्र राठौर ने वीरवार को रामगढ़, चौशाला, जुलानी खेड़ा और वजीर नगर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास व पंचायत अधिकारी रितु शर्मा ने नुक्कड़ सभा के दौरान गांव के मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने आह्वान किया कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और बीएलओ की ओर से मांगी गई जानकारी प्रदान करें। साथ ही वह अपने दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें और वोटर फॉर्म पर उसे चिपका कर पूर्ण रूप से वोटर फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध करवा दें। उपमंडल अधिकारी कलायत अजय हुड्डा के आदेश अनुसार उन्होंने रामगढ़, चौशाला, वजीर नगर और जुलानी खेड़ा के सरपंचों से बात करके निर्देश दिए कि गांव में सुबह और शाम के समय चौकीदार के मार्फत दो बार मुनादी करवाई जाए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कलायत में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और शुद्ध बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों और अपात्र व मृत के नाम हटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें