फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ की सफलता का आधार है प्रेम और वात्सल्य : सुनील मुनि

Sun, 23 Nov 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन के जैन स्थानक में महा साध्वी कमल प्रभा महाराज, उत्तर भारतीय प्रवर्तक आशीष मुनि और कवि रत्न सुनील मुनि ने धर्म सभा को संबोधित किया। सुनील मुनि महाराज ने संघ की मजबूती का आधार प्रेम और वात्सल्य को बताते हुए विस्तार से उस पर प्रकाश डाला। वीरेंद्र मुनि महाराज ने युवाओं से समाज में बढ़ रही कुसंगतियों को छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुसंगतियों के कारण न तो हम बच्चों को अच्छे संस्कार दे सकते हैं। हमें धर्म के मार्ग पर बढ़ने के लिए हर प्रकार की बुराइयों और व्यसनों को छोड़कर सच्ची श्रद्धा के साथ धर्म के मार्ग पर चलना होगा।
विज्ञापन

प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ने जिला के श्री संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि साधु जीवन के 25 चातुर्मास दक्षिण भारत में करने के उपरांत पहली बार इस तरफ आना हुआ। यहां के समाज की श्रद्धा देखकर वह भाव विभोर हो गए। साध्वी कमल प्रभा महाराज ने 24 तीर्थंकरों में से श्री पार्श्वनाथ भगवान की महिमा का गुणगान किया और सभी श्रावकों को धर्म मार्ग पर निरंतर बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें