संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन गेट पर एक सुनार की दुकान से उसी का कारीगर करीब डेढ़ लाख रुपये की चांदी लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खुराना रोड कैथल निवासी रमन मनचंदा ने शहर थाना में शिकायत दी कि सीवन गेट कैथल पर उसकी सिल्वर बैंगल्स के नाम से दुकान है। उसने दुकान पर पिछले तीन महीने से गांव सोरावम मुबरादिया यूपी निवासी चंद्रशेखर को कारीगर रखा हुआ था। कारीगर दुकान के ऊपर ही रहता था। छोटा गेट कारीगरों के लिए खुला रहता है। 26 जुलाई को सुबह सात बजे कारीगर चंद्रशेखर दुकान के छोटे गेट से दुकान में दाखिल होकर 2200 से 2300 ग्राम चांदी चोरी करके ले गया है।
उसे करीब एक लाख 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।