फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडी में बारीक किस्म की धान की आवक ने पकड़ी तेजी

Sun, 09 Nov 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। पाई अनाज मंडी में किसानों की बारीक किस्म की धान की आवक ने रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में पहुंचते ही धान की बिक्री भी शुरू हो रही है। मंडी के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह फौजी ने बताया कि मोटी किस्म की धान की आवक पहले ही हो चुकी थी, जबकि अब बारीक किस्म की धान बड़े पैमाने पर आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल मंडी में केवल निर्यातक ही किसानों की बारीक किस्म की धान खरीद रहे हैं। वर्तमान में बासमती धान 5500 रुपये प्रति क्विंटल, 1885 किस्म 3530 रुपये प्रति क्विंटल और 1718 किस्म 3450 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।

रणधीर सिंह के अनुसार, इस बार खेतों में बारीक किस्मों का उत्पादन कम हुआ है और कीमतें भी पिछले साल की तुलना में घट गई हैं। पिछले वर्ष तेज भाव मिलने के बाद अचानक मंदी आने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था, इसलिए इस बार किसान जोखिम न लेते हुए मंडी में आते ही अपनी फसल बेच रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बासमती उत्पादन में पाई क्षेत्र हरियाणा में अग्रणी स्थान रखता है। यहां की बासमती अपनी विशिष्ट खुशबू और उच्च गुणवत्ता के कारण न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यह हरियाणा की कृषि अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें