कॉलेजों में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया आज से होगी शुरु
जिलेभर के 15 राजकीय व निजी कॉलेजों में होंगे दाखिले
एक से आठ अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं विद्यार्थी
12 अगस्त को पहली व 19 अगस्त को लगेगी दूसरी कट ऑफ लिस्ट
फोटो नंबर-27
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के 15 राजकीय और निजी कॉलेजों में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। जिले में 15 राजकीय और निजी कॉलेज में नौ हजार सीटों पर दाखिला होना है। वहीं 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में उन्हें दाखिला प्रक्रिया में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
गौरतलब है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा व सीबीएसई बोर्ड के जिले में 14 हजार 627 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। इनमें हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 11 हजार 727 व सीबीएसई के 2900 बच्चे शामिल हैं।
यह रहेगा दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल
एक से आठ अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन होंगे
दो से नौ अगस्त तक दस्तावेजों की होगी जांच 12 अगस्त पहली मेरिट लिस्ट होगी जारी 13 से 16 अगस्त विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस 19 अगस्त दूसरी मेरिट लिस्ट होगीे जारी
20 से 23 अगस्त विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस
22 अगस्त कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र होगा शुरू 26 अगस्त बची सीटों के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा
जिले के प्रमुख कॉलेजों में यह सीटों की स्थिति
आरकेएसडी कॉलेज
कक्षा सीटें
बीए 560
बीएससी मेडिकल एडिड 80
बीएससी ऑनर्स 80
बीएससी नॉन मेडिकल एडिड 140
बीएससी नॉन मेडिकल ऑनर्स 120
बीकॉम एडिड 160
बीकॉम ऑनर्स 80
बीसीए ऑनर्स 70
बीबीए ऑनर्स 70
बीवोकेशनल ऑनर्स 30
आरकेएसडी कॉलेज में सायंकालीन सत्र
कक्षा सीटें
बीए ऑनर्स 380
बीकॉम ऑनर्स 220
बीकॉम आनर्स 60
बीकॉम वोकेशनल ऑनर्स 60
बीकॉम टैक्स ऑनर्स 60
आईजी महिला कॉलेज
कोर्स सीटें
बीए एडिड 400
बीए ऑनर्स 160
बीकॉम 180
बीएससी मेडिकल 60
बीएससी नॉन मेडिकल 240
बीसीए 40
बीएएमसी 40
बीए सायंकालीन 240
बीकॉम सायंकालीन 160
राजकीय कॉलेज कैथल
कोर्स सीटें
बीए 80
बीकॉम 120
बीटीएम 40
बीएएमसी 40
बीबीए 40
बीसीए 40
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीएससी मेडिकल 30
बीए ऑनर्स 30
जाट कॉलेज कैथल
कोर्स सीटें
बीए 480
बीकॉम 80
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीएससी कंप्यूटर विज्ञान 60
कपिलमुनि राजकीय कॉलेज कलायत
कोर्स सीटें
बीए 320
बीकॉम 80
ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज फतेहपुर पूंडरी
कोर्स सीटें
बीए 400
बीकॉम 160
बीएससी नॉन मेडिकल 60
बीएससी कम्प्यूटर साइंस 40
बीसीए 40
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलेभर के 15 कॉलेजों में करीब नौ हजार सीटें हैं। सुबह 11 बजे के दाखिला के लिए पोर्टल खुल जाएगा।
डा. राजेश सैनी, नोडल अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग