बैठक में मौजूद पंजाबी वल्फेयर सभा के सदस्य। संस्था
- फोटो : 1
कैथल। पंजाबी वेलफेयर सभा की ओर से संचालित संजोग विवाह केंद्र समाज में योग्य युवक-युवतियों के लिए जीवनसाथी की तलाश को आसान बनाते हुए सैकड़ों परिवारों का भरोसेमंद मंच बन चुका है। रविवार को अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक में आयोजित मासिक बैठक में केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा की गई और इसकी सेवाओं को और अधिक लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक के अध्यक्ष सभा के प्रधान सुषम कपूर ने कहा कि वर्तमान समय में उपयुक्त रिश्ते तलाशना बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में संजोग विवाह केंद्र केवल दो व्यक्तियों ही नहीं बल्कि दो परिवारों और समाज को भी जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य है कि कोई भी योग्य युवक या युवती केवल उपयुक्त जीवनसाथी न मिलने के कारण अविवाहित न रहे। सभा के महासचिव संजय सेतिया ने बताया कि केंद्र में प्रत्येक रविवार को गुलशन चुघ, जगदीश कटारिया, राजीव कालरा और ललित छाबड़ा निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने समाज के लोगों से इस सामाजिक अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में ज्ञान प्रकाश कुमार, संरक्षक नरेंद्र निझावन, गुलशन चुघ, राजीव कालरा, ललित छाबड़ा, जगदीश कटारिया, सुरेंद्र कत्याल, मदन सलूजा आदि मौजूद रहे।