फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल व नकदी छीनने वाला आरोपी काबू

Mon, 26 Jan 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना चीका पुलिस ने मोबाइल व नकदी छीनने वाले आरोपी चीका निवासी अक्षय को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव पीडल निवासी मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह प्राइवेट बैंक में पिहोवा में कार्यरत है। 23 जनवरी को शाम करीब 8:00 बजे वह पिहोवा से बस में सवार होकर चीका पहुंची और अपने गांव पीडल जाने के लिए उधम सिंह चौक से होते हुए पैदल बस अड्डा चीका की ओर जा रही थी। जब वह उधम सिंह चौक से आगे वीटा बूथ के पास पहुंची, तो पीछे से आए एक युवक ने उसके हाथ में पकड़े मोबाइल फोन को झपट्टा मारकर छीन लिया। मोबाइल के कवर में 500 रुपये नकद भी रखे हुए थे। छीना गया मोबाइल वीवो का था। जिस बारे थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई। अब आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से 500 रुपए बरामद किए गए। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें