फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Wed, 24 Jan 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला के गले से चेन छीनने के मामले में उद्घोषित अपराधी प्रताप कॉलोनी समाना पंजाब निवासी विजय को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट लेने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने 15 अप्रैल 2021 को थाना शहर क्षेत्र से एक महिला के गले से चेन छीनी ती। आरोपी विजय को जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था। इस पर न्यायालय ने दो जनवरी 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। पटियाला जेल में बंद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया था। संवादचोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
विज्ञापन


कैथल। थाना शहर क्षेत्र में घर से गहने व लाइसेंसी रिवाल्वर चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव मानस निवासी असलम खान उर्फ आशु को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चिरंजीव कॉलोनी कैथल निवासी अक्षय की के घर से छह सितंबर 2020 की रात सोना-चांदी के गहने व उसके चाचा की

लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गया था। आरोपी असलम किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था, जिसकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें