कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने शहर क्षेत्र से .32 बोर के कट्टे सहित एक आरोपी काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने शाम के समय गश्त दौरान कैथल जींद बाईपास नाका पर मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को जानकारी मिली की मटौर निवासी अमरजीत अवैध असलहा लिए हुए है। वह नई अनाज मंडी के पास ड्रेन पुलिया कैथल-जींद रोड पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। उसे दबिश देकर अवैध असले सहित काबू किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध अमरजीत को मौके पर ही काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद