फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कट्टा सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने अवैध देसी कट्टा सप्लाई करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 मई को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई संजय कुमार की टीम ने सिसला सड़क के पास से आरोपी गांव सिसमौर निवासी आर्यन उर्फ मोंटी को काबू किया था। उसके कब्जे से .32 बोर का कट्टा बरामद हुआ था। थाना तितरम में दर्ज मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई राममेहर ने करते हुए आरोपी गांव सिसमौर निवासी सुनील उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया। आर्यन से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ था कि उसे यह असलहा आरोपी सुनील ने सप्लाई किया था। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें