कैथल। पुलिस ने वर्ष 2020 में शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में भगोड़े आरोपी शिशपाल (गांव कौल) को उसके गांव से काबू किया। पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश और एसआई सतीश कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। शिशपाल पर 10 दिसंबर 2020 को थाना ढांड क्षेत्र में सतबीर सिंह के साथ मारपीट करने का आरोप है। आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन जमानत लेने के बाद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। इसके बाद न्यायालय ने 22 अगस्त 2025 को उसे पीओ घोषित किया था। एसपी ने बताया कि शिशपाल पर जिला कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में चोरी, मारपीट, हत्या, लूटपाट और झगड़े से जुड़े 8 मामले दर्ज हैं। संवाद