फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पार्लर में फायरिंग के केस में आरोपी काबू

Fri, 28 Mar 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने आरोपी काबू किया है। अदालत में पेश करने करने के बाद पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कार्यालय में डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने मटरवा खेड़ी निवासी बीरबल को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि गुरु ब्रद्मानंद कॉलोनी पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला उर्मिला ने शिकायत दी थी कि वह करीब नौ साल से अपनी पति व देवर मंजीत के साथ हेयर सेलून व ब्यूटी पार्लर चलाती है। पांच साल पहले उसके पति के चाचा का लड़का बीरबल उनके सैलून पर काम करता था। उसके आपराधिक काम करने की वजह से कई बार पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिससे उन्होंने बीरबल को दुकान से हटा दिया था।
विज्ञापन


उर्मिला के अनुसार, काम से हटाने की वजह से वह उनसे रंजिश रखने लगा। इतना ही नहीं कई बार उसने उनसे झगड़ा भी किया। गत 21 मार्च दोपहर करीब डेढ़ बजे बीरबल उनके सैलून पर आया व उसने साथ मारपीट शुरु कर दी। शोर सुनकर उनका देवर मंजीत भी वहां आ गया। इसी दौरान बीरबल ने अपने पैंट से पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की, जो गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पूंडरी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था।

डीएसपी ने कहा कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई तरसेम की टीम ने बुधवार शाम के समय मटरवा खेड़ी निवासी आरोपी बीरबल को बाहरी असंध रोड जिला करनाल से काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि आरोपी वर्ष 2016 दौरान करनाल से बाइक छीना-छपटी व वर्ष 2023 दौरान कुरुक्षेत्र में मारपीट के मामलों में जेल में गया था। इस कारण उसका भाई व भाभी ने उसे सैलून पर काम पर रखने के लिए मना कर दिया। जिससे वह उनसे रंजिश रखने लग गया।
विज्ञापन


इसी रंजिश कारण वह 21 मार्च को अपनी भाभी को जान से मारने की नियत से अपने एक दोस्त के साथ उनके सैलून पर गया था तथा उसकी भाभी को जान से मारने के लिए फायर किया था। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2023 से 2025 तक कैथल व करनाल एरिया में 14 अन्य छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें