कैथल। सीआईए-वन पुलिस के एएसआई शमशेर सिंह ने आरोपी यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के हुसैनाबाद निवासी शाहरुख खान को तुम्हारा हुसैनाबाद यूपी से काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस प्रभारी पीएसआई अमन की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम की ओर से 28 अक्तूबर को सूचना के आधार पर कैलरम से बात्ता रोड नाकाबंदी दौरान आरोपी गांव कैलरम निवासी अजय उर्फ साहिल को एक देसी कट्टा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया गया था। मामले की आगामी जांच दौरान अजय को असला उपलब्ध करवाने वाले कैलरम निवासी आरोपी दीपक उर्फ दीपू को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। दीपक से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ था कि दीपक को यह असला अमुनेशन शाहरुख खान उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। दोनों आरोपी रविवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।