फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जाएगा : राणा

विज्ञापन
14 सीवन। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते मंत्री श्याम सिंह राणा व उपस्थित अन्य भाजपा नेता। संवाद 
विज्ञापन
सीवन। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति और नीयत में कोई फर्क नहीं है, दोनों एक जैसी हैं। वे देर शनिवार देर शाम वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच पृथ्वी सिंह राणा के कार्यालय में पहुंचे थे। मंत्री राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल प्रशासन में हरियाणा सहित पूरे देश में विकास कार्यों ने बीते 10 वर्षों में अभूतपूर्व गति पकड़ी है। भाजपा का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे और हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जाए। मंत्री राणा ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि भारतीय सेना और सरकार दोनों आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। ऐसे कायरतापूर्ण हमलों से देश का हौसला टूटने वाला नहीं है, बल्कि यह हमारा संकल्प और मजबूत करेगा। मंत्री ने विश्वास दिलाया कि आतंकवादियों को उनके घृणित कृत्य का करारा जवाब दिया जाएगा और उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। देशवासियों को सेना और सरकार पर पूरा भरोसा रखना चाहिए, भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और हर मोर्चे पर विजय सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, अधिवक्ता रमेश राणा, राजेंद्र राणा व अंकुर मुंजाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें