फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में बदमाशों का आतंक: बाइक सवार युवकों ने महिला को मारी गोली, पीड़ित का हाईकोर्ट में चल रहा है जमीन का केस

Thu, 10 Oct 2024 12:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल में तीन युवकों ने महिला पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर आए और देखा कि तीनों युवक बाइक पर फरार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के मलिक नगर में किराए पर रहने वाली एक महिला को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब महिला अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थी। महिला को गोली लगने के बाद तुरंत सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस, सीआईए और उच्चाधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिनमें से एक ने महिला पर गोली चलाई। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर आए और देखा कि तीनों युवक बाइक पर फरार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घायल महिला की पहचान सरोज पत्नी सतबीर के रूप में हुई है, जो मलिक नगर में अपनी बेटी के साथ किराए पर रहती है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे जमीनी विवाद का मामला हो सकता है। डीएसपी ने बताया कि महिला नारनौंद के पास मंखड गांव की रहने वाली है और उसका जमीन से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें