फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं के लिए बनेगा अस्थायी खेल स्टेडियम

Wed, 28 May 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर में महिला कॉलेज व बस स्टैंड के बीच नगर पालिका की जमीन में युवाओं के खेलने के लिए अस्थायी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण से लोगों द्वारा गड्ढों में डाले जा रहे कूड़ा-करकट और गंदे पानी के ठहराव से भी निजात मिलेगी।

सड़क को समतल करने के लिए अग्रसेन पार्क, श्री कपिल मुनि तीर्थ स्थल व श्मशान भूमि के बीच की जमीन पर छह से सात फीट मिट्टी का भराव किया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार, जेई संजीव धीमान, सफाई सुपरवाइजर सोमप्रकाश , सुपरवाइजर अमित राणा की देखरेख में जमीन की डिजिटल मैपिंग करवाई गई।
विज्ञापन


प्रधान अंकित जैलदार ने बताया कि कलायत में स्टेडियम नहीं होने के कारण युवाओं की ओर से लंबे समय से स्टेडियम की मांग की जा रही थी। इसके लिए इनडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु प्रस्ताव पास हो चुका है और एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब तक इनडोर स्टेडियम का निर्माण नहीं होता है। तब तक युवाओं के खेलने के लिए गड्ढे में मिट्टी का भराव करवा कर अस्थाई स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें