कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर पिकअप व टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। गांव बात्ता निवासी सतपाल ने बताया उसका छोटा भाई जयचंद टेंपो चलाता था। सोमवार को जयचंद गांव के ही निवासी धर्मेंद्र की गाय गांव खनौदा से गांव बाता में लेने जा रहा था। गणेश राय मिल के पास ढांड की ओर से आए पिकअप चालक ने टेंपो में टक्कर मारी। जिससे जयचंद की मौत हो गई।