फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश के बाद बढ़ने लगा तापमान, तेज धूप ने किया परेशान

Mon, 13 May 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बीते दिन बारिश होने के बाद एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन हुआ है। सुबह से ही तेज धूप खिली और तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दोपहर के समय अधिक धूप होने के चलते सड़कें सुनसान दिखी। दिन में हवा की गति भी कम रही। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ बना रहेगा। गौरतलब है कि बीते दिन बारिश व कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई थी। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन रविवार सुबह से एक बार फिर से धूप खिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छुट्टी के चलते लोग गर्मी को देखते हुए अपने घरों में ही रहे। जरूरी काम के से कुछ लोगों ने घर से निकला पड़ा। दिन में हवा की गति कम होने से लोगों को गर्मी का अधिक सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम में परिर्वतन से अस्पतालों में बढ़े मरीज-
मौसम में बदलाव के चलते अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। सांस, दमा, खांसी, वायरल बुखार के अधिक मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। सुबह सात बजे ही लोग दवाई लेने के लिए सरकारी अस्पतालों में पहुंचने लग जाते हैं। अस्पताल में जो ओपीडी पहले सामान्य 20 से 30 हो रही थी, अब वह गर्मी होते ही 70 से 80 तक पहुंच गई है।
-13 से 17 मई तक आमतौर पर मौसम साफ बना रहने की संभावना है। लगातार धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री पार जाने की संंभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें