फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तपन बढ़ी, गर्मी और झुलसाएगी

Fri, 17 May 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम की तपन और बढ़ने से वीरवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी अभी और झुलसाएगी। पांच दिन हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। अधिकांश जिलों में हीटवेव की स्थिति रहेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। आने वाले दिनों में पारा आैर चढ़ सकता है। लू भी चलेगी।

आगामी 18 और 19 मई को कैथल के साथ करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जींद रोहतक आदि जिलों में हीटवेव की स्थिति रहेगी। वीरवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले शहरी क्षेत्र में कुछ देर अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी, जिसके कारण यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण रात्रिकालीन गर्मी से राहत मिली थी लेकिन गर्मी ने फिर से असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक लगभग सभी जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। आसमान में बादलों के कारण हवा की गति और ज्यादा कम रहेगी। हो सके तो दोपहर में घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें