फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह-शाम घट रहा तापमान, दोपहर में गर्मी

Sat, 02 Sep 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सुबह व शाम के तापमान में बदलाव होने लगा है। अब सुबह व शाम के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने लगी है। दोपहर के समय में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


सुबह छह बजे व शाम को आठ बजे के बाद यही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह जाता है। दोपहर के समय में गर्मी लोगें को खूब सता रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सुबह व शाम के तापमान में परिवर्तन होने लगा है। अब रात के समय में ओस की बूंदें भी गिरने लगी है। यह ओस की बूंदें धान की फसलों के लिए लाभकारी है। इससे फसलों को नाइट्रोजन मिलती है। जिससे फसलों के पौधों में फुट होती है।

किसान महाबीर, केशा, साहिल, रामकुमार, सुंदर लाल, कृष्ण, बलवंत ने कहा कि सुबह व शाम के मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। इसका फसलों पर भी सकारात्मक प्रभाव है। धान की फसलों में फुटाव हो चुका है। समय पर बारिश होती है तो धान का अच्छा उत्पादन होने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि मौसम में बदलाव हो रहा है। इस समय वायरल बुखार व डेंगू का अधिक प्रकोप है। बुखार होने पर मरीज तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। बुखार में यदि प्लेटलेट्स डाउन आ जाते हैं तो अधिक से अधिक पेयजल पदार्थां का सेवन करें। नारियल पानी, किवी, मौसमी, नींबू, दही, बकरी का दूध व हल्का भोजन दलिया व खिचड़ी का ही सेवन करें। इनके सेवन से प्लेटलेट्स की जल्द ही रिकवरी हो जाती है।

कृषि उपनिदेशक डॉ. करमचंद ने कहा कि सुबह शाम के मौसम में परिवर्तन हुआ है। सभी फसलों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें