फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तापमान 37 डिग्री के पार, आज बूंदाबांदी के आसार

Tue, 12 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
करनाल रोड पर शाम को बना मौसम। संवाद - फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कुछ दिनों से जारी उमस और गर्मी के बीच जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, यह 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे दोपहर के समय लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।

न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसके कारण रातें भी अब पहले की तुलना में अधिक गर्म महसूस होने लगी हैं। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन


दिनभर करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। हालांकि हवाएं गर्म थीं, लेकिन उनकी गति के कारण उमस में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश ने बताया कि हवाओं की दिशा और गति के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे बूंदाबांदी जैसी परिस्थितियां बन रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो बढ़ते तापमान पर कुछ हद तक लगाम लग सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय होने वाली हल्की बारिश फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है, बशर्ते तेज अंधड़ या तूफान न आए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए खान-पान का विशेष ध्यान रखें और दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें