फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सताने लगी गर्मी, पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार

Mon, 07 Apr 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सूरज से तपिश बढ़ने लगी है। नतीजा, दोपहर में सड़क पर निकलना मुश्किल होने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार कर 38.7 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद है।

शहर में गर्मी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पहले ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान में और इजाफा होगा। दिन में तेज धूप की वजह से कूलर और एसी भी फुल स्पीड से चलाए जा रहें हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कैथल में 38.7 डिग्री तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इस तरह अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और अब यह सामान्य से 4.6 डिग्री ऊपर हो गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार से चार दिनों के लिए प्रदेश में लू चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

विभाग के मुताबिक, इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस अवधि में कुछ हिस्सों में पारा 40 डिग्री भी पार कर सकता है। विभाग के अनुसार सोमवार से 10 अप्रैल के दौरान पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पंजाब में कुछ जगहों पर 10 व 11 अप्रैल को हल्की बारिश पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



पूर्वानुमान ः 11 को बारिश के आसार

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अप्रैल से मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आसपास के इलाकों में 10 अप्रैल के बाद हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें