फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टेक चंद बने हनुमान मंदिर के प्रधान बलबीर बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Sun, 07 Jan 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेलवे गेट स्थित प्राचीन दक्षिणी हनुमान मंदिर में शनिवार को मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से टेकचंद वर्मा उर्फ राधे-राधे को प्रधान नियुक्त किया। सोनू मचल को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया।

बैठक में मंदिर का कार्य सुचारू रूप से चलने के लिए पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने प्रस्ताव रखा। इससे पहले कभी भी मंदिर सम्मति का चुनाव नहीं हुआ। बैठक में मंदिर समिति का चुनाव करवाने के बारे में विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति टेकचंद राधे राधे को प्रधान नियुक्त किया। संस्था के 20 सदस्यों में से 18 सदस्यों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रो. राजेंद्र ढुल ने पुराने हिसाब किताब का ब्योरा दिया और बताया कि किसी प्रकार का कोई एतराज किसी भी सदस्य को नहीं है।

इसके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान सोनू मचल ठेकेदार, उप प्रधान गोपाल सैनी, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता सीए, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, वरिष्ठ सचिव योगेश मित्तल, सह सचिव राजेंद्र गुलाटी, मुख्य सलाहकार अरविंद बिंदलिश, सलाहकार अनिल मित्तल, सलाहकार डॉ. मुकेश नंबरदार, सुरेश बिंदलिश को बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें