फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोरी से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Sat, 05 Apr 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना तितरम क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ करने व जबरन दोस्ती करने का मामला सामने आया है।तितरम थाना के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 फरवरी को रवि नाम के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की व जबरन दोस्ती करने का प्रयास किया। जब किशोरी ने उसका विरोध किया गया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमारपीट में पति-पत्नी घायल
विज्ञापन

कैथल। ग्योंग में हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। गांव निवासी स्वपन ने सदर पुलिस कैथल को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 मार्च को गांव के ही निवासी जोगी जाट ने रात के समय हमला करते हुए उसे व उसकी पत्नी अंजलि को घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मकान से जेवर और नकदी चुराई
कैथल। डुलियानी के एक मकान से चोर हजारों रुपये की जेवर व नकदी चुराकर ले गए। गांव के करतार सिंह ने पूंडरी थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दो अप्रैल की रात को कर उसके घर में घुसकर वहां पर रखे 24 हजार रुपये व सोने व चांदी के जेवर चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान के कुल कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें