राजौंद थाना के अधीन आने वाले एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर को आरोपी अजय उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद