फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोर पर पेचकस से हमला, दो के खिलाफ केस

Mon, 02 Sep 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव फतेहपुर के स्कूल में विद्यार्थियों के बीच हुए झगड़े में दो किशोरों ने एक किशोर पर पेचकस से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पूंडरी थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी प्रिंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। दो किशोर भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। वह 30 अगस्त को स्कूल से अपने एक दोस्त के साथ गांव ट्योंठा में गया था। वापस आते समय गांव के पास ही दोनों किशोर उसे मिले। वे बोले कि उन्हें क्यों घूर रहे हो तो उसने कहा कि मैं तुम्हें क्यों कुछ कहूंगा। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ वापस स्कूल आ गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर जाने लगा तो रास्ते में दोनों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर अचानक पेचकस और ईंटाें से हमला कर दिया। इससे उसके सिर व कंधों पर काफी चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें