फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधानसभा क्षेत्रों में पैनी नजर रखेंगी टीमें

Sat, 24 Aug 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी की टीमों में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस मौके पर डीसी ने कहा कि सभी एफएसटी, एसएसटी टीमें विधानसभा क्षेत्रों में निरंतर पैनी नजर रखें।

यदि कहीं पर भी अवैध रूप से धन, नशीले पदार्थों की आवाजाही की सूचना मिलती है तो तुरंत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि सीज किए गए सभी सामानों की विस्तृत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ जिला स्तरीय कमेटी को भी तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले की चारों विधानसभाओं गुहला, कलायत, कैथल एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम (एफएसटी) टीम, 26 स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) तथा चार वीडियो व्यूविंग टीम (वीवीटी) बनाई गई हैं। इन टीमों को अलग-अलग क्षेत्र दिया गया है। इन टीमों के सदस्यों द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित शिकायतों का निवारण करेंगे।

डीसी ने कहा कि संबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का आचार संहिता का उल्लंघन जैसे कि अवैध प्रचार सामग्री, पैसे व वस्तु का वितरण, मतदाता को किसी भी प्रकार का प्रलोभन, आदि विषयों पर पैनी नजर रखें।

फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम एप और कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली सूचना और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं स्टेटिक सर्विलेंस टीम निर्धारित नाकों पर वाहनों की निरंतर चेकिंग करते रहें, ताकि अवैध धन, शराब आदि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक न ले जाई सके। किसी भी प्रकार संदिग्ध प्रकार की बरामदगी होने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम अजय सिंह, कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, ट्रेनिंग आईएएस अंकिता पुवार, डीआरओ चंद्र मोहन, डीईटीसी सीमा बिडलान, तहसीलदार रविंद्र हुड्डा व दिनेश कुमार सहित एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें