फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहीं हो पाए डेंगू के सैंपल पर टीमों ने बचाव के लिए किया जागरूक

Fri, 18 Oct 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। अवकाश के चलते वीरवार को जिले में डेंगू के सैंपल नहीं लिए जा सके। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए कई कॉलोनियों में लोगों को जागरूक किया।

शहर में डिफेंस कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी सहित अन्य कई क्षेत्रों में लोगों को डेंगू के मच्छर से बचाव के उपाया बताएं। अभी तक जिले में डेंगू के 11 संक्रमित केस मिल चुके हैं। ऐसे में अब तक 14 लाख से अधिक जगहों पर सैंपल लिए जा चुके हैं। डेंगू की जांच को लेकर जनता को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जिलेभर के 10 हजार से अधिक घरों व दुकानों में मच्छर के लार्वा की जांच की थी। इस दौरान 22 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे थे, लेकिन अवकाश के कारण रिपोर्ट नहीं आ सकी।
विज्ञापन




अब तक 2664 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 2224 जगहों पर डेंगू के मच्छर लार्वा मिल चुका है। जिले में 14 लाख तीन हजार 404 घरों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें