फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ज्योति, नैंसी व कीर्ति की टीम प्रथम

Thu, 07 Mar 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में वोटर कमेटी के सौजन्य से चार दिवसीय अभियान मेरा पहला वोट देश के लिए कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस मौके पर जागरूकता रैली निकालने के साथ हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ज्योति, नैंसी व कीर्ति की टीम को पहला स्थान मिला।

कार्यक्रम के तहत पहले दिन शपथ समारोह, दूसरे दिन रील मेकिंग, तीसरे दिन स्लोगन शाउटिंग और चौथे दिन रैली, प्रश्नोत्तरी और स्लोगन लेखन गतिविधियां करवाई। इस दौरान महाविद्यालय में सेल्फी प्वाइंट की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


इस पर विद्यार्थियों ने मेरा पहला वोट देश के लिए बोलते हुए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

इस दौरान विद्यार्थियों ने गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वोटर कमेटी के प्रभारी सुदेश की देखरेख में सभी गतिविधियां करवाई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने भारतीय लोकतंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्लोगन में देश के विकास में दो अपना योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान, जाति पर ना धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर, उम्र 18 पूरी है वोट डालना जरूरी है आदि के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में लोकतंत्र के प्रति रुचि पैदा की। समझाया कि वोट देना समाज के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य राम मेहर ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें देश के लोकसभा चुनाव को पर्व की तरह मनाना है। जिसमें हम अपने मत का प्रयोग कर एक सुदृढ़ लोकतंत्र का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन सुदेश ने किया। जबकि रवींद्र कुमार हिंदी प्राध्यापक व नरेंद्र कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इसके तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ज्योति, नैंसी व कीर्ति की टीम बी प्रथम रही। मनीषा, करण व यश की टीम ई द्वितीय रही। मीरा, रिंकी व उर्मिला की टीम एफ तृतीय रही। इसके अलावा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम नेहा द्वितीय अंजू और तृतीय भावना रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें