फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निकु वार्ड में डॉक्टरों की टीम ने जांची व्यवस्थाएं

Sat, 07 Oct 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल के निकु वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक सोनिया त्रिखा खुल्लर के आदेशों पर शुक्रवार को डॉक्टरों की गठित टीम ने निरीक्षण किया। इस टीम में पांच जिलों सोनीपत, कुरुक्षेत्र, मेवात, अंबाला और यमुनानगर के डॉक्टर शामिल रहे। इनकी तरफ से निकु वार्ड में मिलने वाली सुविधाओं की जांच की गई।

डॉक्टरों की गठित टीम के सदस्यों में मेवात से डॉ. भूपेश, डॉ, प्रतिभा, यमुनानगर से डॉ. राकेश, डॉ. विष्णु शर्मा सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सबसे पहले प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में निकु वार्ड के प्रभारी डॉक्टर और यहां पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर के साथ बैठक की। इसके बाद टीम के सदस्य निकु वार्ड में पहुंचे। यहां पर सबसे पहले जांच केंद्र में जाकर नर्सिंग ऑफिसर से जानकारी ली।
विज्ञापन


बाद में टीम के सदस्यों ने निकु वार्ड में बनाए गए विशेष वार्ड में पहुंचकर जांच की। यहां पर भी लगाई गई सभी मशीनों को चलाकर देखा। यहां पर टीम के सदस्यों ने नर्सिंग स्टाफ से इसे चलाने की विधि जानी। यहां पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जानकारी हासिल की। टीम के दौरे को लेकर पहले की अपेक्षा निकु वार्ड में सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं बनाई गई थी।
विज्ञापन


जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि कैथल का निकु वार्ड व्यवस्थाएं देने के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर वन है। इस स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक सोनिया त्रिखा खुल्लर के आदेशों पर गठित विशेष टीम ने निरीक्षण किया गया है। इस टीम में सोनीपत, कुरुक्षेत्र, मेवात, अंबाला और यमुनानगर के डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें