फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एशियन कुराश चैंपियनशिप के लिए दल रवाना

Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला कैथल के लिए गौरव की बात है कि यहां के पांच खिलाड़ियों का चयन एशियन कुराश चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। टीम दक्षिण कोरिया के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हो चुकी है, जहां यह प्रतियोगिता 1 से 4 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

जिला कुराश संघ के महासचिव मनोज कुमार और हरियाणा कुराश संघ के सह सचिव संदीप कुमार ने बताया कि कैथल से कैडेट वर्ग में खुशी (57 किग्रा) और प्रिंस (+83 किग्रा) भाग लेंगे, जबकि सीनियर वर्ग में सिमरन (-48 किग्रा), काशवी (-63 किग्रा) और रोहित (-73 किग्रा) भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


सभी खिलाड़ी सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम, कैथल में जूडो कोच जोगिंदर की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। कोच जोगिंदर ने बताया कि सिमरन और रोहित पिछले वर्ष भी इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। सिमरन पिछले वर्ष की रजत पदक विजेता रही हैं, जबकि रोहित साउथ एशियन चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। इस बार भी सभी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को शुभकामनाएं ः प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला खेल अधिकारी राज रानी, हरियाणा कुराश संघ के महासचिव सोमबीर, टेक्निकल चेयरमैन अनिल अहलावत, डॉ. शक्ति सिंह, राजकमल ढांडा, प्रेसिडेंट अवॉर्डी अनिल कुमार, हरिओम शर्मा, गुरदीप भोला, गुरमीत सिंह, गुरनाम सिंह, सुमित शर्मा, इंदिरा, संदीप इंसा और सुखबीर सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे देश व जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें